{"_id":"6a52a690edf863e8090b306b","slug":"cleaner-stabs-truck-driver-to-death-agra-news-c-25-1-agr1008-1106692-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्लीनर ने चाकू मारकर की ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्लीनर ने चाकू मारकर की ट्रक चालक की हत्या
Sun, 12 Jul 2026 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (आगरा)। आंध्र प्रदेश से आलू लोड कराने के लिए शमसाबाद के एक कोल्ड स्टोर पर आए ट्रक के चालक और क्लीनर में शुक्रवार रात विवाद हो गया। ट्रक की केबिन के अंदर क्लीनर ने चालक के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची शमसाबाद पुलिस ने हत्यारोपी क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के फेड़ावेगी मंडलम निवासी 36 वर्षीय कुटुंब राव पुत्र पी. वेंकटेश्वर राव क्लीनर नागराजू के साथ आलू लोड कराने के लिए ट्रक लेकर शमसाबाद स्थित एमएल कोल्ड स्टोरेज पर आए थे। शुक्रवार रात चालक और क्लीनर के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर क्लीनर नागराजू ने ट्रक की केबिन में ही चालक के सीने पर चाकू से कई वार किए। चालक कुटुंब राव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय लोग उन्हें बरौली अहीर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शमसाबाद थाना पुलिस ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी क्लीनर नागराजू को गिरफ्तार भी कर लिया। ट्रांसपोर्टर पवन सारस्वत ने घटना की प्राथमिकी थाना शमसाबाद में दर्ज कराई है। मामले में एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया पुलिस हत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।