{"_id":"6a52ab71461dd355d60e4a85","slug":"electricity-team-including-sdo-surrounded-and-subjected-to-abusive-behavior-in-chitrahat-agra-news-c-25-1-agr1008-1106702-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चित्राहाट में एसडीओ समेत बिजली टीम को घेरा, अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चित्राहाट में एसडीओ समेत बिजली टीम को घेरा, अभद्रता
Sun, 12 Jul 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। चित्राहाट के नगला इमली गांव में एक लाख से ज्यादा के बकाये पर काटे गये बिजली कनेक्शन को जोड़ने के लिए एसडीओ समेत बिजली टीम को घेरे जाने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
चित्राहाट थाने में लालपुरा बिजली घर के जेई कमलेश कुमार की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक 131820 रुपये के बकाये पर नगला इमली गांव के सुरेन्द्र सिंह का बिजली कनेक्शन काटा गया था। उनके बेटे नीरज ने बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया था। 10 जुलाई को जैतपुर के एसडीओ विनोद कुमार, लाइनमैन रामउजागर, राजकुमार, नंदकिशोर के साथ वह नगला इमली गांव में पहुंचे थे। कटे हुए कनेक्शन को जुड़वाने का प्रयास किया। जैसे तैसे निकले तो 15 मिनट में सुरेन्द्र सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने एसडीओ की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। एसडीओ समेत पूरे स्टाफ से गाली गलौज करने लगे। मारपीट पर उतारू होने पर बमुश्किल निकल सके। चित्राहाट पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। संवाद