फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Subhash Bazaar opens on the fourth day; elderly woman remains untraced despite drain cleaning.

Agra News: चौथे दिन खुला सुभाष बाजार, नाले की सफाई के बाद भी वृद्धा का नहीं लगा पता

Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Subhash Bazaar opens on the fourth day; elderly woman remains untraced despite drain cleaning.
सुभाष बाजार खुला और तलाश में जुटी टीम
आगरा। मंटोला के सुभाष बाजार में बुधवार नाले के ऊपर बनी दुकान ढहने के बाद चौथे दिन सुभाष बाजार की दुकानें खुल गईं। बाजार में एक बार फिर ग्राहक आने शुरू हो गए। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने कारोबारियों के सहयोग पर आभार जताया है। वहीं हादसे के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा पर अभी तक नाले में गिरी वृद्धा का पता नहीं चला है। रविवार को पुलिस नए सिरे से तलाश शुरू करेगी।
विज्ञापन

सुभाष बाजार में दिलीप कुंजवानी की राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान थी। बुधवार दोपहर 2:25 बजे बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान ढह कर नाले में समा गई थी। हादसे में दुकान पर बैठे दिलीप के पिता तुलाराम, कर्मचारी लाला भाई, बेटा कृष्णा और ग्राहक तेहरा निवासी अनीता, उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या और उनकी मां गंगा देवी नाले में गिर गई थीं। सभी को लोगों ने बाहर निकाल लिया था पर वृद्ध गंगा देवी का पता नहीं चला था। पुलिस, नगर निगम की टीम, एसडीआरएफ और जल पुलिस तलाश में जुटी थी। बुलडोजर से तोड़ कर नाले की सफाई शुरू की गई थी। शनिवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई करते हुए आंबेडकर पार्क तक वृद्धा की तलाश की पर उनका पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रविवार को नगर निगम के कर्मचारी पुलिस टीम के साथ नाले के छोर पर यमुना की ओर तलाश करेंगे। एसडीआरएफ की टीम यमुना में तलाश करेगी। जल पुलिस भी सहयोग करेगी। वृद्धा बहकर दूसरे जिले तक न पहुंच गई हो, इस आशंका को देखते हुए अन्य जिलों को भी अलर्ट किया गया है। परिवार के लोगों से बात की गई और वह सहयोग कर रहे हैं। कारोबारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करते हुए दुकान बंद रखी थीं। शनिवार को बातचीत के बाद दुकानें खोली गई हैं। शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार कमेटी मांग रही जवाब
सुभाष बाजार कमेटी के अध्यक्ष इंदर कुमार मंगनानी ने बताया कि पुलिस और कारोबारियों ने हादसे के दौरान एक-दूसरे का पूरा सहयोग किया। पुलिस और प्रशासन का आभार है। प्रशासन से एक सवाल का जवाब नहीं मिला है कि जो कारोबारी डेढ़ माह पूर्व दुकान की मरम्मत के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहा था। आखिर उसकी क्या गलती है। 40 वर्षों में तीन पीढ़ियों ने दुकान जमाई। दुकान स्वामी के तीन परिवारों का पालन दुकान से होता था। कर्मचारियों के भी परिवार दुकान से ही चलते हैं। परिवार कर्ज में हैं। आय का कोई साधन नहीं बचा है। बिना किसी गलती के उसे क्यों सजा दी जा रही है। कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर इस विषय पर बात करेंगे।

सुभाष बाजार खुला और तलाश में जुटी टीम

सुभाष बाजार खुला और तलाश में जुटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed