{"_id":"69b7fd8d673a1e7bfe0205f6","slug":"new-ward-x-ray-and-ultrasound-room-in-aligarh-district-hospital-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ओटी के सामने वाला भवन जर्जर, जिला अस्पताल में बनेगा नया वार्ड-एक्सरे और अल्ट्रासाउंड रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ओटी के सामने वाला भवन जर्जर, जिला अस्पताल में बनेगा नया वार्ड-एक्सरे और अल्ट्रासाउंड रूम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
नए निर्माण से अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को अलग-अलग विभागों में बेहतर इलाज मिल सकेगा। साथ ही, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं के लिए रूम बनाए जाएंगे, जिससे मशीनों की समस्या और जांच में देरी कम होगी।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के सामने वाला भवन जर्जर हो चुका है। इस भवन का एक कमरा कुछ माह पहले ही गिर गया था। अब अस्पताल प्रशासन इस जगह नया वार्ड, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड रूम बनाने की कार्य योजना तैयार कर रहा है।
Trending Videos
जिला अस्पताल लगभग 100 पुराना है। इस भवन एक हिस्सा जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और दीवारों में दरारें आने की शिकायतें पहले से ही आ रही हैं। जिसके कारण सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने भवन का सर्वे कराने और जर्जर स्थिति की जांच कर ढहाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं साइरस कंपनी को पत्र लिख कर मशीनों को शिफ्ट करने को कहा गया है। पुराने भवन से एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन को पूर्व के बच्चा वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद यहां पर निर्माण कराया जाएगा। नए निर्माण से अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को अलग-अलग विभागों में बेहतर इलाज मिल सकेगा। साथ ही, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं के लिए रूम बनाए जाएंगे, जिससे मशीनों की समस्या और जांच में देरी कम होगी। मरीजों को बैठने के लिए उचित स्थान मिलेगा।
अस्पताल के भवन का एक हिस्सा जर्जर हो चुका है, जिसे ढहाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है। इससे पहले एक्स-रे व अल्ट्रसाउंड को पुराना बच्चा वार्ड में शिफ्ट कराया जाएगा। जिसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है।-डॉ. जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल