सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news inflation dri fruit

युद्ध का असर : मेवा की कीमतों में उछाल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
kasganj news inflation dri fruit
फोटो 19 कासगंज में एक दुकान से मेवा खरीदती युवती। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
कासगंज। खाड़ी युद्ध का असर अब स्थानीय बाजार में मेवा की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। पिस्ता, छुआरा, मुनक्का और अंजीर की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक उछाल आया है। व्यापारी और ग्राहक दोनों इस बढ़ोतरी से चिंतित हैं, जबकि बाजार में बिक्री पर भी इसका असर देखा जा रहा है।
Trending Videos

ईद का त्योहार आने वाला है। नवरात्र पर्व भी शुरू होने वाले है। इन त्योहारों में लोग पकवान बनाने में मेवा का प्रयोग करते हैं। काजू, बादाम, मखाने, किशमिश आदि मेवा पहले से ही काफी महंगे हैँ। अब पिस्ता, छुआरा, मुनक्का और अंजीर की कीमतों में भी तेजी का रुख है। गोला की कीमतों में भी उछाल आया है। कीमतों के ग्राहक अब सतर्क होकर खरीदारी कर रहे हैं और सामान्य बिक्री में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है।विक्रेता सचिन ने बताया कि कई मेवा खाड़ी देशों से आती हैं। युद्ध की वजह से सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में उछाल है। अनिल माहेश्वरी ने बताया कि यदि युद्ध का असर जारी रहा तो त्योहारों और शादी-ब्याह के मौसम में मेवा की कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेवा की वर्तमान व पूर्व कीमतें प्रतिकिलो
छुआरे- 250 से 400 रुपये पहले 150 से 300 रुपये
अंजीर 1200 रुपये पहले 1000 रुपये
पिस्ता 3500 रुपये पहले 3000 रुपये
मुनक्का 800 रुपये पहले 700 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed