सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vineet Rai Murder Case Kamlesh Chaudhary Carrying Bounty Killed in Encounter SWAT Team In-charge injured

गाजीपुर में एनकाउंटर: विनीत राय का हत्यारा ढेर, एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया; स्वाट प्रभारी को लगी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में एक लाख रुपये का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम प्रभारी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Vineet Rai Murder Case Kamlesh Chaudhary Carrying Bounty Killed in Encounter SWAT Team In-charge injured
इनामी आरोपी कमलेश चौधरी और कारोबारी विनीत राय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Encounter: होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में नामजद और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Trending Videos




पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Vineet Rai Murder Case Kamlesh Chaudhary Carrying Bounty Killed in Encounter SWAT Team In-charge injured
घायल स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा। - फोटो : संवाद

एसपी ने बताया कि कमलेश चौधरी विनीत राय हत्याकांड में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पूरे मामले की विधिक कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed