सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women Arrive Collectorate Holding Stones Allege Fragments Fall on Our Homes During Blasting

UP: हाथों में पत्थर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, कहा- ब्लास्टिंग के दौरान घरों पर गिरते हैं टुकड़े; ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: गोंडवाना बस्ती की महिलाएं बुधवार को हाथों में पत्थर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और पत्थर खदान के संचालन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थरों के टुकड़े घरों पर गिरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। महिलाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

Women Arrive Collectorate Holding Stones Allege Fragments Fall on Our Homes During Blasting
कलेक्ट्रेट में महिलाओं की बात सुनते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया टोला स्थित गोंडवाना बस्ती के निकट संचालित पत्थर खदान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। महिलाओं ने हाथ में पत्थर के टुकड़े दिखाते हुए आरोप लगाया कि हैवी ब्लास्टिंग से टूटकर पत्थर के टुकड़े उनके घरों में गिर रहे हैं।

Trending Videos




ग्रामीण पार्वती विश्वकर्मा सहित अन्य के अनुसार विस्फोट के दौरान होने वाले तेज धमाकों और कंपन से पूरा इलाका हिल जाता है। लगातार हो रही ब्लास्टिंग का असर अब रिहायशी मकानों पर भी दिखाई देने लगा है। कई घरों की दीवारों और छतों में दरारें उभर आई हैं, जिससे परिवारों में चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विस्फोट के समय पत्थरों के टुकड़े काफी दूर तक उछलकर खेतों और आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है। बस्ती के लोगों का कहना है कि हर ब्लास्टिंग के समय भय का माहौल बन जाता है और महिलाएं, बच्चे तथा बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। 

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि खदान आबादी के काफी नजदीक संचालित की जा रही है, जबकि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी निगरानी नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। 

मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने खदान में जारी खनन कार्य और ब्लास्टिंग गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने खनन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों के अनुपालन की भी जांच कराने की मांग की है।

प्रकरण संज्ञान में आया है। ग्रामीणों से संवाद कर मामले की जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद समुचित कार्रवाई होगी। - विवेक कुमार सिंह, एसडीएम, ओबरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed