{"_id":"605d5f9c5a8a7e60ed7b334c","slug":"young-man-murder-in-varanasi-dead-body-found-in-wheat-field-police-reach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में युवक की गला काटकर हत्या, पत्नी की आशनाई में सनसनीखेज वारदात, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में युवक की गला काटकर हत्या, पत्नी की आशनाई में सनसनीखेज वारदात, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Mar 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक डब्लू की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को खेत में शव पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो किसी धारदार हथियार से युवक का गला काटा गया था। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आशनाई में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक के पिता ने बहू और उसके प्रेमी समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्लिक कर अगली स्लाइड्स भी देखें...।
2 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर गांव में गेहूं के खेत में मिले शव की पहचान गांव के ही डब्लू (25) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना से परिजन आनन फानन खेत पहुंचे। युवक की हत्या से घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने का आरोप लगाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। वहीं उब्लू के पिता ने पुलिस को बताया कि बहू ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई है।
3 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
युवक के गले पर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार किया था। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो गांव के ही डब्लू के रूप में पहचान की। परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी हो चुकी है। उसका तीन वर्ष का एक बेटा है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर सीओ पिंडरा समेत चोलापुर थाना पुलिस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
डब्लू के पिता का आरोप है कि लगभग दो साल पहले रात में बहू का प्रेमी घर पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की थी। इस मामले में दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मृतक की पत्नी ने पुलिस को फोन कर पति के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी अपने परिवार के ही दो लोगों पर गायब करने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस के साथ मायके वाले भी रात को ही पहुंचे थे। डब्लू तीन दिन पहले मुंबई से आया था। अपने पिता करिया यादव से जमीन बंटवारे की बात कर रहा था। बाप बेटे में भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुर्दहां पुलिस चौकी पर गांव के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में पंचायत हुई। घर बनवाने के लिए एक बिस्वा जमीन देने पर सहमति बनी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।