Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Is RJD still on the path of 'Bhura Baal Saaf Karo'? Know the condition of upper castes in Lalu Yadav's party
{"_id":"6855355439e4d7f061011e7d","slug":"is-rjd-still-on-the-path-of-bhura-baal-saaf-karo-know-the-condition-of-upper-castes-in-lalu-yadav-s-party-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"'भूरा बाल साफ करो' की राह पर अब भी तो नहीं RJD? Lalu Yadav की पार्टी में सवर्ण जातियों का हाल जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भूरा बाल साफ करो' की राह पर अब भी तो नहीं RJD? Lalu Yadav की पार्टी में सवर्ण जातियों का हाल जानिए
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Fri, 20 Jun 2025 03:48 PM IST
लालू प्रसाद यादव जब खुद मुख्यमंत्री थे तो भले ही 'भूरा बाल साफ करो' का नारा देने के कारण चर्चित रहे थे, लेकिन अपने आसपास अभी की तरह ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के कायस्थ अधिकारी ही रखते थे। अभी नीतीश कुमार सरकार में भी ज्यादातर अहम पदों पर कायस्थ अधिकारी हैं। जहां तक भूमिहार का सवाल है तो बिहार में भाजपा ने एक उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भी इस जाति से दे रखा है। दूसरी तरफ राजद में भूमिहार चेहरा ढूंढ़ते रह जाएंगे। दोनों ही जाति के नेता या तो राजद में हैं नहीं, या सीन से बाहर हैं। राजपूत में भी जगदानंद सिंह का बड़ा नाम था, जो अब किनारे लग चुके हैं। राजद के बड़े नामों को देखें तो खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं और उनके बेटे तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता के साथ-साथ अब राजद के नीति-निर्धारक भी हैं। दोनों यादव हैं। परिवार से हैं। उसके बाद ताकतवर स्थिति में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम रखा जा सकता है। यह अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल धानुक जाति से और अति पिछड़ा वर्ग से हैं। लोकसभा चुनाव की तरह ही बिहार विधानसभा चुनाव में भी राजद के पास दिखाने के लिए अगड़ा चेहरा राज्यसभा सांसद मनोज झा ही होंगे। ब्राह्मण मनोज झा राजद में दिखने वाले अगड़ा चेहरा हैं। कहने को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी भी पार्टी में बड़े ओहदे पर हैं, लेकिन मौजूदा हालत में एक किनारे ही हैं। ब्राह्मण के नाम पर इन्हें फिर भी जोड़ा जाना चाहिए। इधर, राजपूतों पर आएं तो राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह विधान पार्षद और राजद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं। वह मंच पर थे, हालांकि पीछे की कतार में। बाकी, राजद के दिखने वाले चेहरों में प्रवक्ताओं की बात भी करें तो मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव हैं। प्रवक्ताओं में चितरंजन गगन और मृत्युंजय तिवारी ब्राह्मण हैं। गुरुवार को राजद की राज्य परिषद् की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष का औपचारिक एलान हुआ। इसमें मंच पर क्या नजर आया, यह पढ़ चुके हैं। आगे इसकी प्रेस विज्ञप्ति में शामिल नाम को देखें तो भी इस बात की तसदीक साफ-साफ हो जाती है कि तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव में 'भूरा बाल' को लेकर फैसला करना होगा कि साथ लेकर चलना है या किनारे रखकर। विज्ञप्ति में लिखा गया- "बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व मंत्री अनिता देवी, सांसद अभय कुशवाहा ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव द्वारा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के मनोनयन हेतु पार्टी नेतृत्व को अधिकृत करने सम्बन्धी प्रस्ताव पेश किया। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, जय प्रकाश नारायण यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, संजय यादव, सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री ललित यादव, शिवचन्द्र राम, डॉ. शमीम, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाई बीरेंद्र, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कामरान, पूर्व विधायक सतीश कुमार आदि मंचासीन थे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।