सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Teacher Accused of Molesting Student in Siwan; Villagers Outraged; Police Intervene

Bihar: सीवान में शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा; प्रधानाध्यापक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 03:30 PM IST
Teacher Accused of Molesting Student in Siwan; Villagers Outraged; Police Intervene

सीवान के बसन्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। प्राथमिक विद्यालय हरियामा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र साह पर ट्यूशन के दौरान एक छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप सामने आने के बाद आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट व सार्वजनिक अपमान किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शिक्षक को थाने ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र साह, बसन्तपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव का निवासी है और प्राथमिक विद्यालय हरियामा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। वह कन्हौली गांव में मकान बनाकर रह रहा था, जहां अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से अभिभावकों को बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं।

शनिवार को कुछ अभिभावक शिकायत की पुष्टि के लिए शिक्षक के घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान शिक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को घर से बाहर निकालकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और स्थिति बिगड़ने लगी।

पढे़ं: धूमधाम से शादी और गोवा में हनीमून… फिर पति ने किया जीवन का अंत, जानें पूरा मामला 

घटना की सूचना मिलते ही बसन्तपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शिक्षक को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले आई। पुलिस की तत्परता से किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल लिया गया।

इस संबंध में बसन्तपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। शिक्षक और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि लोग कानून को हाथ में न लें और किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jodhpur News: ट्रेन यात्रा में पहचान पत्र की अनिवार्यता सख्त, बिना वैध आईडी यात्री माना जाएगा बिना टिकट

07 Feb 2026

video: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई सीटेट की परीक्षा, जांच के बाद मिला प्रवेश

07 Feb 2026

Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे गायक मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं

07 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी ने ये कहा

07 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे एसएसपी

07 Feb 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली

07 Feb 2026

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता: नोएडा कार्यालय में ग्रैंड फिनाले का आगाज, दिमागी जोर आजमाएंगे बच्चे

07 Feb 2026
विज्ञापन

Burhanpur News: बहन को बचाने में गई 18 वर्षीय लक्ष्मी की जान, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

07 Feb 2026

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय: "माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास" थीम पर आज राज्यव्यापी पेरेंट वर्कशॉप

07 Feb 2026

अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच

07 Feb 2026

Bihar News: एक घंटे में उलट गई लुटेरों की चाल! पिकअप लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

07 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सूर्य-चन्द्र और मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

07 Feb 2026

Bihar News: 'बम सेट कर दिया है, पेमेंट कर दो', व्यवसायी को धमकी भरा कॉल, पुलिस जांच में जुटी

07 Feb 2026

कानपुर: घाटमपुर में ट्राला–बाइक भिड़ंत, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

07 Feb 2026

औरैया: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

07 Feb 2026

Haridwar: एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर हरिद्वार में कल चलेगा स्वच्छता का महा अभियान, सीएम और राज्यपाल ने भी की अपील

06 Feb 2026

Rudraprayag: डीएम बोले- केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज

06 Feb 2026

Rudraprayag: तिलवाड़ा चौकी के पास शराब से भरे ट्रक बीते 15 दिन से एनएच पर खड़े

06 Feb 2026

Tharali: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर बने तालाब की नाली बनाकर की निकासी

06 Feb 2026

Indore News: खजराना मंदिर से नहीं मिल रही निःशुल्क दवाइयां, बच्चों ने शिकायत दर्ज करवाई

06 Feb 2026

Tehri: कीर्तिनगर पुलिस ने एनएसएस कैंप चौरास में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया

06 Feb 2026

Haridwar: हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

06 Feb 2026

Indore Water Tragedy: जर्जर लाइनों से गंदा और पीने का नर्मदा जल आपस में मिल रहा

06 Feb 2026

Tharali: एसएचजी की महिलाओं को गैर कृषि आधारित लघु उद्योग शुरू करने के लिए दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम

06 Feb 2026

VIDEO: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था

06 Feb 2026

VIDEO: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल

06 Feb 2026

38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सीएम सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम में करेंगे सम्मानित

06 Feb 2026

Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का

06 Feb 2026

यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, 2027 में तीसरी बार बनाएंगे सरकार: ब्रजेश पाठक

06 Feb 2026

Burhanpur News: ढोल उठाने पर खून-खराबा! लालबाग रेलवे स्टेशन पर मजदूरों में चाकूबाजी, एक गंभीर घायल

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed