{"_id":"6999c3d24bb0f1738e0c94c1","slug":"an-85-year-old-woman-was-raped-by-a-25-year-old-man-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-3976977-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में दरिंदगी की हदें पार: 85 वर्षीय महिला से युवक ने घर में घुसकर की हैवानियत, बुजुर्ग की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में दरिंदगी की हदें पार: 85 वर्षीय महिला से युवक ने घर में घुसकर की हैवानियत, बुजुर्ग की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 08:18 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है, जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला अपने पोते और पोती के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक 25 वर्षीय युवक घर में घुस आया। युवक ने बच्चों को बहाने से दुकान भेज दिया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। धमतरी डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।