{"_id":"69902568c5e98f3843071231","slug":"70-80-people-from-neighbouring-states-detained-during-last-rites-of-maoists-hidma-and-raje-in-sukma-jagdalpur-news-c-1-1-noi1515-3950361-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुकमा: श्मशान पर 70-80 बाहरी लोगों के पहुंचने से हड़कंप, पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा: श्मशान पर 70-80 बाहरी लोगों के पहुंचने से हड़कंप, पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 01:40 PM IST
सुकमा जिले के पूवर्ती क्षेत्र में एक श्मशान घाट पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आए लगभग 70 से 80 लोगों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श्मशान में मौजूद सभी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस सभी को पूवर्ती से सुकमा ले आई, जहां देर रात तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी लोगों को छोड़ दिया।
माओवादी दंपती के अंतिम संस्कार से जुड़ा मामला
यह घटना बीते दिनों आंध्र प्रदेश में हुई एक मुठभेड़ से जुड़ी बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में माओवादी संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य और उसकी पत्नी को मार गिराया था। इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां ऐसे किसी भी अंतिम संस्कार से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सतर्क थीं। सूत्रों के अनुसार, मारे गए माओवादी दंपती का अंतिम संस्कार पूवर्ती क्षेत्र में किया गया था। इसी अंतिम संस्कार और उससे जुड़े क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से लोग पूवर्ती श्मशान पहुंचे थे।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जानकारी एकत्र कर रही है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा सकती है, क्योंकि माओवादी गतिविधियों वाले क्षेत्रों में ऐसी सभाएं संवेदनशील मानी जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।