{"_id":"69de28402c19c8e2240402c2","slug":"video-sakti-massive-boiler-blast-at-vedanta-power-plant-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में भयंकर हादसा, धमाके से मची अफरा-तफरी; दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में भयंकर हादसा, धमाके से मची अफरा-तफरी; दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर अचानक फट गया। इस जोरदार धमाके से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर दहशत का माहौल बन गया। हादसे में करीब तीस से चालीस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं सात से दस लोगों की मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।