{"_id":"69b5545a839573773401f464","slug":"video-ban-on-maafi-timber-exacerbates-hardships-in-tribal-regions-vikasnagar-news-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"माफी की लकड़ी पर रोक से जनजातीय क्षेत्र में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी की लकड़ी पर रोक से जनजातीय क्षेत्र में बढ़ी परेशानी
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में वर्ष 1872 से वाजिब-उल के तहत स्थानीय लोगों को मकान, औजार और अन्य जरूरतों के लिए माफी की लकड़ी देने की व्यवस्था रही है। इस परंपरा के तहत अंत्येष्टि के समय शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए देवदार के फट्टों का उपयोग किया जाता था। अगस्त 2023 में चकराता की कनासर रेंज में देवदार समेत कीमती लकड़ी के बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद यह व्यवस्था रोक दी गई। उस दौरान घरों और कार्यालयों से करीब 4500 स्लीपर बरामद किए गए थे। इसके बाद से ग्रामीणों को शव को यमुना घाट तक ले जाने के लिए फट्टों की जगह बस का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोग माफी की लकड़ी की व्यवस्था दोबारा शुरू करने और इसकी मात्रा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।