{"_id":"66fe5f27a613bd5cfb0d3afe","slug":"video-devotees-flock-to-visit-siddha-peeth-mahakali-temple-story-related-to-pandavas-kalsi-vikasnagar-dehradun","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिद्ध पीठ महाकाली मंदिर दर्शन के लिए उमड़े भक्त..पांडवों से जुड़ी है यहां की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिद्ध पीठ महाकाली मंदिर दर्शन के लिए उमड़े भक्त..पांडवों से जुड़ी है यहां की कहानी
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। कालसी स्थित सिद्ध पीठ महाकाली मंदिर मे सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे है। भक्तों ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देहरादून से चकराता मार्ग पर कालसी में अमलावा नदी के तट पर मां काली का प्राचीन मंदिर है। जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है। उत्तराखंड से ही नहीं अपितु अन्य प्रदेश के भक्त भी यहां दर्शन के लिए आते है। सिद्धपीठ महाकाली मंदिर के पुजारी आचार्य भरत भूषण शर्मा ने बताया कि यह मंदिर द्वापर कालीन माना जाता है। जब पांडव लाखामंडल में जा रहे थे तो वे इस स्थान पर रुके और यहां पर स्थित एक गुफा से लाखामंडल के लिए प्रस्थान करने लगे तो उन्हें यहां पर मां काली ने प्रकट हो कर उन्हें दर्शन दिए और पांडवों ने मां काली की आराधना की। मां काली ने उन्हें किसी भी संकट से बचने के लिए आशीर्वाद दिया। मां के आशीर्वाद से ही वे कौरवों और शकुनी मामा की लाखामंडल स्थित महल में उनको मारने की साजिश से बचे। जब पांडव महाभारत काल में स्वर्गारोहण के लिए गए तो वे यमुनोत्री मंदिर में दर्शन करने से पूर्व कालसी के काली मंदिर में आए और उन्होंने यहां पर पूजा अर्चना की। उसके बाद स्वर्गारोहण के लिए प्रस्थान किया। यह काली मां की स्वयंभू सिद्ध पीठ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।