{"_id":"6a1bfb99132ae2ea3202de0d","slug":"video-fire-breaks-out-in-moving-scorpio-in-gurugram-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम सेक्टर-93 पुलिस चौकी के पास चलती स्कॉर्पियो में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम सेक्टर-93 पुलिस चौकी के पास चलती स्कॉर्पियो में लगी आग
सेक्टर-93 पुलिस चौकी के पास 30 मई की शाम को चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। लक्ष्मण विहार के पवन कुमार 30 मई की शाम को अपने दोस्त के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर सेक्टर-93 की ओर गए थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो के बोनट से धुंआ निकलने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करके नीचे उतरे व बोनट खोला। बोनट खुलते ही आग ने स्कॉर्पियो के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया था। चौकी के पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर को रूकवाकर स्कॉर्पियो पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाई। आग लगने से स्कॉर्पियो में काफी नुकसान हुआ है। संभावना है कि गाड़ी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।