{"_id":"6a81c1759ab607e00c035b43","slug":"video-gurugram-municipal-corporation-employees-strike-continues-for-11th-day-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम नगर निगम कर्मचारियों की 11 वें दिन भी हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम नगर निगम कर्मचारियों की 11 वें दिन भी हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की कथित वादाखिलाफी और हठधर्मिता के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल आज 11 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान बसन्त कुमार और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करना तथा ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल है।
कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 11 अगस्त तक मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार ने भी हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपना समर्थन दिया। रविवार होने के कारण आज हड़ताल में कर्मचारियों की संख्या कुछ कम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।