{"_id":"69fb2d86f343ecb21a0c2c8d","slug":"video-daughters-living-in-canada-and-the-usa-arranged-for-their-fathers-medical-treatment-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: कनाडा-USA में रह रहीं बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता का कराया इलाज, जानें क्या बोले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: कनाडा-USA में रह रहीं बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता का कराया इलाज, जानें क्या बोले डॉक्टर
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:31 PM IST
Link Copied
दूरियां कभी रिश्तों की मजबूती को कम नहीं कर पातीं। इस बात को सच साबित किया है कनाडा और यूएसए में रह रहीं दो सगी बहनों ने। अपने 80 वर्षीय पिता के गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए उन्होंने जो तत्परता, समझदारी और जिम्मेदारी दिखाई, उसने समाज की अन्य महिलाओं के सामने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है।
एओर्टिक कैल्सिफिकेशन जैसी जटिल बीमारी से जूझ रहे उनके पिता ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। इस बीमारी में हृदय के एओर्टिक वाल्व पर कैल्शियम जमा हो जाता है, जिससे रक्त का प्रवाह बाधित होता है और मरीज को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिता की बिगड़ती हालत की जानकारी मिलते ही दोनों बेटियों ने विदेश से भारत में आकर तुरंत इलाज की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने डॉक्टरों से जरूरी मेडिकल सलाह ली और बिना समय गंवाए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजी, कंसल्टेंट डॉ. शांतनु सिंघल ने बताया कि मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने हाई-रिस्क टीएवीआर (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट) प्रक्रिया का विकल्प चुना। यह एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें बिना बड़े चीरे के कैथेटर के माध्यम से खराब वाल्व को बदल दिया जाता है। टीम ने इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इलाज के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ है और अब वे धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।