{"_id":"69db88d91dd3ca00330df021","slug":"video-investors-demonstration-at-ajnara-panorama-in-yamuna-city-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: अजनारा पैनोरामा में निवेशकों का प्रदर्शन, बोले- 15 साल से अपने मकान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: अजनारा पैनोरामा में निवेशकों का प्रदर्शन, बोले- 15 साल से अपने मकान का इंतजार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:28 PM IST
Link Copied
दनकौर की अजनारा पैनोरामा सोसाइटी अधूरी पड़ी है। कई ब्लाक और टॉवर के निर्माण पूरे ही नहीं हुए हैं। इस कारण यहां निवेश करने वाले लोगों को सालों बाद भी उनके आशियाने नहीं मिल पाए हैं। इसी के विरोध में महिलाओं और सोसाइटी के निवेशकों ने रविवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि अपना आशियाना पाने के लिए वह सभी 12-15 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। वह सोसाइटी में मकान की किश्तें भी भर रहे हैं और बाहर किराए का मकान लेकर रहने को भी मजबूर हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि उनकी शादी से पहले उनके सास-ससुर ने सोसाइटी में फ्लैट और विला बुक कराए थे। उनकी शादी हो गई और बच्चे बड़े हो गए। मकान बुक कराने वाले उनके बुजुर्गों का स्वर्गवास भी हो गया, लेकिन बिल्डर ने उन्हें रहने के लिए मकान नहीं दिया। महिलाओं ने सीएम योगी से मांग की है कि वह इस मामले का संज्ञान ले और उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।