{"_id":"6a69c0b430135087380641a0","slug":"video-dialogue-in-amar-ujala-teaching-humanity-is-solely-the-teachers-role-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला में संवाद, 'इंसानियत सिखाना सिर्फ गुरु का काम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला में संवाद, 'इंसानियत सिखाना सिर्फ गुरु का काम'
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अमर उजाला कार्यालय में संवाद का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। संवाद में छात्रों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, आज का ये पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह केवल गुरु पूर्णिमा का त्यौहार नहीं है, आज ही के दिन हम व्यास जी की स्मृति में इसे व्यास पूर्णिमा के रूप में भी मनाते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की पत्रकारिता विभाग की छात्राओं ने गुरु-शिष्य संबंध और आधुनिक समय में एआई की भूमिका पर विचार साझा किए। कहा कि आज के समय में एआई से हम कुछ भी सीख सकते हैं। हम किताबों से,एआई से, खुद से पढ़कर हर चीज सीख सकते हैं, लेकिन छात्रों में इंसानियत लाना और उन्हें सिखाना कि इंसानियत क्या होती है, ये बहुत जरूरी है और ये काम गुरु ही करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।