Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Anger of Hindu organizations erupted in Bhiwani against atrocities on Hindus in Bangladesh
{"_id":"6756a4acf94b93f85e0d5881","slug":"video-anger-of-hindu-organizations-erupted-in-bhiwani-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भिवानी में फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भिवानी में फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सोमवार को भिवानी में विभिन्न हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। सामाजिक संगठनों के साथ साधु संतों ने शहर में रोष मार्च निकाला और उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भी भेजा।
लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। इससे पहले शहर भर में रोष प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदू व अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार को रोक लगाई जाए, ताकि हिंदू समुदाय आम आदमी की तरह जीवन यापन कर सकें।
बांग्लादेश में हिंदुओं का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।