{"_id":"69ddef806da301d9db026cb2","slug":"video-former-agriculture-minister-jp-dalal-on-women-reservation-bill-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा-महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी के लिए क्रांतिकारी कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा-महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी के लिए क्रांतिकारी कदम
हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की सलाह दी। उन्होंने अखिलेश यादव को मर्यादित भाषा बोले की नसीहत दी और दावा किया कि हरियाणा सरकार का हर फैसला किसान हित में होता है। पूर्व कृषि मंत्री मंगलवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए जेपी दलाल ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
पहले महिला आरक्षण बिल को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि ये बिल, किसी पार्टी का नहीं, ये समाज हित का काम है। इसमें विपक्ष को समर्थन देना ही होगा, क्योंकि ये देश की आधी आबादी के उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हर नियम किसान हित में होता है। फसलों की खरीद के नए नियम किसानों के नाम होने वाले भ्रष्टाचार रोकने के लिए बने हैं। जेपी दलाल ने कहा कि नए नियमों से किसानों को नहीं, किसानों के नाम पर फसल बेचने वालों को दिक्कत आएगी। वहीं फसल खरीद के नए नियमों को खत्म करने के लिए अभय चौटाला के दो दिन के अल्टीमेटम पर जेपी दलाल ने कहा कि हर विपक्षी दल अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए किसानों के कंधे प्रयोग कर रहा है। राज्य सभा में कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त और उससे पहले जेजेपी तोड़ने के प्रयास पर जेपी दलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को बचाना हमारा काम नहीं। विपक्ष टिकट देते समय पार्टी के प्रति समर्पण नहीं देखता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।