{"_id":"6a69d63fc3633ae2820cda7b","slug":"video-launch-of-our-apna-van-our-forest-campaign-at-hanuman-johri-dham-in-bhiwani-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में हनुमान जोहड़ी धाम में हमारा अपना वन अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में हनुमान जोहड़ी धाम में हमारा अपना वन अभियान का शुभारंभ
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर प्रांगण में हमारा अपना फाउंडेशन द्वारा हमारा अपना वन अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भिवानी शहर को एक स्थायी हरित धरोहर सौंपना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विजेंद्र बडगूजर ने शिरकत की। अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने मंदिर परिसर में 200 पौधे रोपित कर इस हरित क्रांति की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीजेएम पवन कुमार व उपाध्यक्ष विजेंद्र बडगूजर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का आयोजन न होकर हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। ऐसी सामुदायिक पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, नियंत्रित तापमान और बेहतर जल संरक्षण सुनिश्चित करेगी। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि पौधारोपण संस्कृति में महान पुण्य का कार्य है और इस सघन वन का निर्माण प्रकृति व ईश्वर की सच्ची सेवा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।