{"_id":"6a142be73819a5fc9e0a85b1","slug":"video-union-minister-manohar-lal-reached-the-program-of-sarva-kalyan-manch-haryana-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: सर्व कल्याण मंच हरियाणा के कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: सर्व कल्याण मंच हरियाणा के कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों व नेताओं को भी सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे समाज सुधार की दिशा में अच्छे परिणाम आएंगे। पर पत्रकारों के सवालों पर जवाब देने की बजाय उंगली दिखा कर निकल गए।
जिले के पुर गांव में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा बवानीखेड़ा ब्लॉक के गांवों की 10वीं व 12वीं की टॉप छात्राओं को सम्मानित करने व पैदल स्कूल जाने वाले लड़कियों को साइकिल भेंट करने के लिए कार्यक्रम किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ्ढा, विधायक कपूर बाल्मीक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनोहरलाल ने सबसे पहले हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी पुरानी चीजों का अवलोकन किया। बैल जोतने वाले जुए को उठाकर देखा, पुराने बाट व करेंसी देखी और फिर अंत में अपने हाथ से पुरानी चक्की चलाई। इसके बाद उन्होंने स्कूली छात्राओं को सम्मानित कर साइकिल भेंट की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सर्व कल्याण मंच हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि सामाजिक कार्यों में सामाजिक संगठनों के साथ आमजन व नेताओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी मौका मिलता है तो मैं करनाल लोकसभा के लोगों की सेवा करता हूं। मनोहरलाल ने कहा कि पैदल स्कूल जाने वाले छात्राओं को साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा व संस्कारों में बढ़ोतरी होगी। जिससे उनका परिवार व शादी के बाद अगले परिवार को सामाजिक लाभ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।