{"_id":"69aab861afd47351b90c85cc","slug":"haryana-rajya-sabha-congress-names-karambir-baudh-as-candidate-nandal-s-entry-into-fray-intensifie-competition-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने कर्मबीर बौद्ध को बनाया उम्मीदवार,नांदल के मैदान में उतरने से बढ़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने कर्मबीर बौद्ध को बनाया उम्मीदवार,नांदल के मैदान में उतरने से बढ़ी टक्कर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 06 Mar 2026 04:50 PM IST
Link Copied
हरियाणा के राज्यसभा चुनाव ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति को दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। कांग्रेस इस बार नए चेहरे के साथ मैदान में उतरी है, लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती उस खेला को रोकने की होगी, जो 2016 और 2022 के राज्यसभा चुनाव में हुआ था। 2016 में कांग्रेस के 14 वोट आमन्य घोषित कर दिया गया था और 2022 में क्रास वोटिंग हुई थी। कांग्रेस ने इस बार एससी समाज से कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उनका नाम किसी भी खेमे से नहीं जुड़ा है। सीधे राहुल गांधी ने उनका नाम तय करके भेजा है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र राव व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने पुराने रिकॉर्ड को सुधारने व विधायकों को एकजुट करने की कड़ी परीक्षा है। राज्यसभा चुनाव के नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस ने अचानक कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार उतारकर सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष उदयभान, पूर्व विधायक राव दान सिंह कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद के नाम की चर्चा चल रही थी। पूर्व सीएम उदयभान का नाम आगे बढ़ा रहे थे, मगर हाईकमान ने इस सुझाव को स्वीकार नहीं किया और राहुल गांधी की पसंद के नाम पर मुहर लगी। सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवार का नाम राहुल गांधी की टीम की सिफारिश पर तय हुआ। यही वजह रही कि अंतिम निर्णय में प्रदेश नेतृत्व की बजाय केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका ज्यादा अहम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।