{"_id":"699046be91887fd4cd0b55e0","slug":"two-brothers-killed-in-a-teenage-dispute-in-polangi-rohtak-9-named-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के पोलंगी में किशोरी विवाद में दो भाइयों की हत्या, 9 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के पोलंगी में किशोरी विवाद में दो भाइयों की हत्या, 9 नामजद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 14 Feb 2026 03:28 PM IST
शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सोनीपत सीमा से सटे पोलंगी गांव में शुक्रवार को अचानक भारी तनाव फैल गया। सुबह करीब सवा 11 बजे गांव के एक घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ ही देर में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। गांव में सन्नाटा पसर गया और लोग खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।दरअसल, गांव में रहने वाले दो अविवाहित भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला (44) और कुलदीप (48) पर तलवार, फरसा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। बचाने आए उनके तीसरे भाई जगमेंद्र उर्फ नान्हा (54) को भी फरसे से चोट मारी गई। हमले में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भाई को उपचार और सुरक्षा के लिए पुलिस संरक्षण में लिया गया है।घायल भाई की शिकायत पर गांव के पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, दिनेश, अमित, मनोज, उसके बेटे सन्नी और गौरव सहित दो महिलाओं समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।