{"_id":"69cba83e12fbf639ed0d7f38","slug":"video-anger-among-commission-agents-over-mustard-procurement-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: मंडियों के बजाय मिलों में सरसों की सीधी खरीद करने का आरोप, आढ़तियों ने रोष स्वरूप की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: मंडियों के बजाय मिलों में सरसों की सीधी खरीद करने का आरोप, आढ़तियों ने रोष स्वरूप की बैठक
सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के चार दिन बाद भी दादरी की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू नहीं हो सकी। वहीं अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों व आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बैठक की। बैठक में आढ़तियों ने मिलों में सरसों की सीधी खरीद होने का आरोप लगाया और रोष जताया।
आढ़तियों का कहना है कि मार्केट कमेटी की अनदेखी के कारण 90 प्रतिशत तक फसल सीधी मिलों में बेची जा रही है। जिससे मंडी में कारोबार न के बराबर रह गया है। बैठक में पहुंचे मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने कहा कि मिलों में सीधी खरीद पर निगरानी रखने के लिए दो मंडी सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। टीमों के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है लेकिन अभी तक सीधी खरीद का कोई मामला सामने नहीं आया है।
वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन मकड़ानियां ने कहा कि सरसों खरीद की व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से सरसों की आवक हो रही है लेकिन मंडी से बाहर सरसों की अवैध रूप से खरीद हो रही है। अब एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आगामी 11 अप्रैल को दादरी आगमन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।