{"_id":"69b5538bd7ec3744a800f331","slug":"video-cctv-cameras-will-be-installed-at-dadri-railway-station-for-the-safety-of-passengers-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दादरी रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दादरी रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, काम शुरू
रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए दादरी के रेलवे स्टेशन पर बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल की ओर से दोनों प्लेटफार्मों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगवाने का काम किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी लगने के बाद यात्रियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा, वहीं घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जा सकेगा। रेलवे मंडल के अधिकारियों का कहना है कि दोनों प्लेटफार्मों पर 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं, वहीं एक सीसीटीवी मुख्य द्वार पर लगवाया जाना है। ताकि रेलवे स्टेशन में होने वाली हर गतिविधि को तीसरी नजर में कैद किया जा सके।
रेलवे स्टेशन पर कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने के बाद यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हहुआ है। स्टेशन पर हर रोज 34 सवारी रेल गाड़ियों का ठहराव होता हैं। जिनमें हर रोज दादरी से आठ हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। ऐसे में परिसर में आने जाने वाले सभी लोगों पर सीसीटीवी की निगरानी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।