{"_id":"6a0d98be5e662bc01900c2cf","slug":"video-councillors-accuse-municipal-administration-of-making-fake-bills-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नगर पालिका प्रशासन पर पार्षदों ने फर्जी बिल बनाने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नगर पालिका प्रशासन पर पार्षदों ने फर्जी बिल बनाने के लगाए आरोप
नगर पालिका में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के नाम फर्जी पेमेंट, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में फर्जी बिल और विकास कार्यों में अनियमितताओं के कथित आरोप लगाते हुए बुधवार को नगर पालिका में पार्षद गौरव शर्मा, सतपाल डडवाल, हैप्पी सैनी,पार्षद प्रतिनिधि करनैल व जगसीर सिंग एकजुट हुए इस दौरान पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 16 के पार्षद गौरव शर्मा ने नगरपालिका अधिकारियों पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के नाम पर 87 लाख रुपये की फर्जी पेमेंट, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में फर्जी बिल और विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
पार्षदों ने नगर पालिका सचिव को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि हिसाब-किताब नहीं दिया गया तो मुख्यमंत्री और डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। पार्षद सतपाल डडवाल ने कहा नगरपालिका द्वारा काम 1 मार्च से शुरू दिखाया गया, जबकि जनवरी और फरवरी माह में ही करीब 85 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी बिल काटे गए हैं। वहीं नगर पालिका का बजट पास होने और नए अधिकारी की नियुक्ति के बाद भी विकास कार्यों को लेकर पार्षदों से कोई चर्चा नहीं की जा रही। पार्षदों ने आरोप लगाया कि करीब 5 करोड़ रुपये अनऑथराइज्ड कॉलोनियों में खर्च किए गए, जहां अपने चहेतों की गलियों को प्राथमिकता देकर निर्माण कार्य करवाए गए। पार्षदों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सभी पार्षदों ने नगर पालिका सचिव को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय के भीतर विकास कार्यों और खर्च किए गए पैसों का पूरा हिसाब-किताब नहीं दिया गया तो मुख्यमंत्री और डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।