{"_id":"69feeca2cf3c844e460eb199","slug":"video-gang-involved-in-stolen-bikes-busted-at-a-checkpoint-in-tohana-fatehabad-8-bikes-recovered-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नाके पर पकड़ा चोरी की बाइक का गिरोह, 8 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नाके पर पकड़ा चोरी की बाइक का गिरोह, 8 बाइक बरामद
डीएसपी जय भगवान ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 7 मई को चंडीगढ़ मोड़ पर सीआईए टीम ने 6 से 10 बजे तक नाका लगाया था। नाके के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निर्मल सिंह, निवासी जींद बताया, लेकिन पहचान को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
बाइक के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने यह बाइक जींद के कालवन गांव के लड़कों अजय और विक्रम से चार हजार रुपए के खरीदी थी। अब तक वह ऐसी 8 बाइक खरीद चुका है। जांच में सामने आया कि सभी बाइक चोरी की थीं।
पुलिस ने कालवन निवासी अजय, विक्रम और जींद के नारायणगढ़ निवासी निर्मल समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए और एसएचओ सिटी की टीम ने सभी 8 मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। ये बाइक टोहाना से चोरी की गई थीं।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं। एक-डेढ़ साल पुरानी बाइकों में कोई भी चाबी लग जाती है, इसलिए ये ऐसी बाइक को निशाना बनाते थे, इन्होंने चाबियों का गुच्छा बना रखा था और आसानी से बाइक खोलकर ले जाते थे। चोरी करने के बाद एक बाइक को 4 हजार रुपये में बेचते थे, फिलहाल इनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
डीएसपी ने बताया कि एसपी नीतिका खट्टर ने नशामुक्ति के लिए टीम बनाई है। डीएसपी ने अपील की कि नशा करने वाला युवा डरे नहीं। पुलिस काउंसलिंग करवा रही है और हरियाणा सरकार की तरफ से मुफ्त दवाइयां भी दिलवाई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।