Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
massive fire broke out in a slum in Tohana, Fatehabad, burning everything belonging to 12 families
{"_id":"6a10268009bb4baa6c0dcb6d","slug":"video-massive-fire-broke-out-in-a-slum-in-tohana-fatehabad-burning-everything-belonging-to-12-families-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 12 परिवारों का सब कुछ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 12 परिवारों का सब कुछ जला
शहर के रेलवे पुल के नीचे बसी बाबा बूटा बस्ती में शुक्रवार दोपहर बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट से 12 झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, नकदी व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए।
आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग रोते-बिलखते बच्चों को गोद में उठाकर बाहर भागे। सूचना पर दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि समय पर गाड़ियां आ जातीं तो नुकसान कम होता।
घटना की सूचना पर चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी महिला संतोष ने बताया कि बस्ती में दूसरे प्रदेशों से आए 12 परिवार रहते हैं। सभी अनाज मंडी में मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। दोपहर अचानक आग भड़कने से बेड, पंखे, कूलर, बाल्टी व रसोई का सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।