Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Police conduct flag march at Tohana railway station; security stepped up in view of the farmers' protest.
{"_id":"6a5e033531dee210cf002ed4","slug":"video-police-conduct-flag-march-at-tohana-railway-station-security-stepped-up-in-view-of-the-farmers-protest-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस का फ्लैग मार्च, किसान आंदोलन के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस का फ्लैग मार्च, किसान आंदोलन के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते शहर के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर यात्रियों और किसानों से बातचीत की।
रेलवे स्टेशन के बाहर और प्लेटफॉर्म पर कई पुलिस अधिकारी वर्दी में नजर आए। अधिकारी स्टेशन के मुख्य द्वार से होते हुए प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज और रेलवे ट्रैक के पास तक गश्त करते नजर आए।
पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ये रूटीन गश्त है। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली आंदोलन के लिए पहुंच रहे हैं, उसके चलते लोगों को पहले ही समझाया जा चुका है कि इसकी अनुमति नहीं है। हमारा मकसद सिर्फ यह है कि कोई संदिग्ध गतिविधि या अनियमित घटना न हो। अधिकारियों के आदेश के अनुसार यह गश्त की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।