{"_id":"69944ff3fc6bf60773078c9d","slug":"video-punjab-farmers-protest-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पंजाब के किसान ने बीज भंडार संचालक पर गलत बीज देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पंजाब के किसान ने बीज भंडार संचालक पर गलत बीज देने का लगाया आरोप
पंजाब के जिला जीरा निवासी किसान गुरविंदर सिंह को रतिया के एक बीज भंडार पर गलत किस्म का बीज देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पंजाब में रतिया क्षेत्र के किसान संगठनों ने मंडी रोड दुकान के आगे धरना लगाकर मंडी रोड को जाने वाला एक रास्ता बंद कर दिया व दुकान पर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
किसान को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की।
किसान का दावा है कि इस धोखाधड़ी के कारण उन्हें करीब 7 से 8 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसान गुरविंदर सिंह ने बताया की उसने अपनी 34 एकड़ भूमि के लिए पवन बीज भंडार, रतिया से बाकायदा बिल कटवाकर 'पूसा 44' धान का बीज खरीदा था। हालांकि, जब फसल पककर तैयार हुई, तो पता चला कि वह बीज पूसा 44 न होकर 'पीआर 110' किस्म का था व गलत किस्म होने के कारण उसकी फसल खराब हो गई मुझे लाखों का नुकसान हुआ है किसानों ने आरोप लगाया कि इसके बाद बीज दुकानदार ने उन्हें भरपाई का आश्वासन दिया था लेकिन अब उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही बल्कि आज भी हम जब बात करने आए तो दुकानदार दुकान का शटर नीचे करके दुकान छोड़कर कहीं चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।