Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana bus accident: Conductor was at the steering wheel; both driver and conductor arrested in case involving 3 deaths.
{"_id":"6a311adc337c9e49a60797ab","slug":"video-tohana-bus-accident-conductor-was-at-the-steering-wheel-both-driver-and-conductor-arrested-in-case-involving-3-deaths-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना बस हादसा: परिचालक के हाथों में था स्टेयरिंग, 3 की मौत के मामले में चालक-परिचालक दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना बस हादसा: परिचालक के हाथों में था स्टेयरिंग, 3 की मौत के मामले में चालक-परिचालक दोनों गिरफ्तार
गांव अमानी के पास सोमवार को चालक परिचालक की लापरवाही से विशाल टूर एंड ट्रेवल की बस पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 यात्री घायल हुए थे। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को हिसार जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हादसे के समय बस को ड्राइवर नहीं, बल्कि परिचालक चला रहा था। ड्राइवर लखविंदर साइड में बैठा था। बस की तेज गति होने के चलते परिचालक उसे कंट्रोल नहीं कर पाया और बस सड़क पर झोले मारते हुए इसी लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
कौन हैं आरोपी
सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक परिचालक जयविंदर है, जो लहरिया गांव का रहने वाला है। वहीं, बस का ड्राइवर लखविंदर गांव भोड़ी का निवासी है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।