Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
young man from Kumhariya village in Fatehabad is on the list of those recruited into the Russian army; his family hasn't been able to contact him for 20 days.
{"_id":"68dba945728501a4eb0d5e27","slug":"video-young-man-from-kumhariya-village-in-fatehabad-is-on-the-list-of-those-recruited-into-the-russian-army-his-family-hasnt-been-able-to-contact-him-for-20-days-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रशियन आर्मी में भर्ती की जारी सूची में फतेहाबाद के कुम्हारिया के युवक भी शामिल, 20 दिन से परिवार का संपर्क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रशियन आर्मी में भर्ती की जारी सूची में फतेहाबाद के कुम्हारिया के युवक भी शामिल, 20 दिन से परिवार का संपर्क नहीं
रूस की सेना में जबरन भर्ती करने के बाद यूक्रेन में फंसे गांव कुम्हारिया के दो युवकों का 20 दिन बाद भी परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है। 11 सितंबर की सुबह गांव कुम्हारिया के अंकित और विजय ने परिवार को आखिरी बार मैसेज के जरिए सूचना दी थी।
मंगलवार को परिवार फिर से लघुसचिवालय में अधिकारियों के पास पहुंचे और अंकित और विजय को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। इस दौरान अंकित के भाई रघुबीर ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने रूस में फंसे 27 लोगों की सूची जारी की है। इसमें गांव कुम्हारिया के अंकित और विजय भी शामिल है। ऐसे में उन्हें उम्मीद जगी है कि सरकार प्रयास कर रही है। ये वह लोग है जिन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती करके यूक्रेन के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।
पीएम मोदी के नाम की लगाएंगे सवामणि
लघुसचिवालय पहुंचे अंकित के भाई रघुबीर ने बताया कि 20 दिन से संपर्क न होने के कारण परिवार परेशान है। बार-बार मोबाइल को देखते है कि मैसेज न आया हो और ऑनलाइन हुए या नहीं हुए है। कई बार विदेश मंत्रालय के चक्कर काट चुके है। यहां तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिल चुके है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है और वह मदद जरूर करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के नाम की सवामणि बोली है, लौटने पर भोग लगाया जाएगा। रघुबीर ने बताया कि परिवार परेशान है और खाना-पीना भी न के बराबर हो गया है। मां-बाप बार-बार बीमार हो रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।