{"_id":"69b537c8a3eccd6272070ed7","slug":"video-long-queues-of-people-formed-outside-gas-agencies-in-hisar-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में गैस एजेंसियों के बाहर लगी लोगों की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में गैस एजेंसियों के बाहर लगी लोगों की लंबी कतारें
गैस एजेंसियों पर सुबह 8 बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह 9 बजे गैस एजेंसी के खुलने के समय से पहले ही काफी लोग इंतजार करते मिलते हैं। स्कूलों में बनाए जान वाले मिड डे मील, आंगनबाड़ी में बच्चों के खाने, कॉलेज छात्रावास में खाना बनाने के लिए सिलिंडर नहीं मिल रहे। इन संस्थानों ने जिले की 34 गैस एजेंसियों पर 2496 सिलिंडर की बुकिंग के लिए लेटर हेड पर पत्र लिख कर जमा कराए हैं। गैस एजेंसियों की ओर से इन पत्रों को पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल अधिकारियों को भेजा गया है। मुख्यालय से अनुमति के बाद ही उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति दी जाएगी। इन सभी संस्थानों के पास घरेलू गैस सिलिंडर के ब्लक कनेक्शन हैं। ढंढूर के पास स्थित बीएसएफ कैंप की ओर से भी गैस एजेंसियों को 42 सिलिंडर की डिमांड आई है। गैस एजेंसियों के बाद शुक्रवार को भी लाइन लगी दिखाई दी।
कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने से अब दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। कैटरिंग, हलवाई व ढाबा संचालकों ने इसके विकल्प तलाशने शुरु कर दिए हैं। ब्लक केटेगरी में आने वाले घरेलू सिलिंडर उपभोक्ताओं को भी परेशानी आ गई है। छात्रावासों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आर्मी कैंट, बीएसएफ कैंप, क्रेच , सरकारी कैंटीन, अस्पतालों की कैंटीन ,अंत्योदय भोजन केंद्रों में खाना बनाने के लिए एलपीजी के सिलिंडर नहीं मिल रहे। इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं के पास एक से अधिक गैस सिलिंडर होने के चलते इनकी आपूर्ति को लेकर गैस एजेंसी संचालकों ने निर्देश मांगे हैं। ऐसे आवेदकों की ओर से 2496 सिलिंडर की डिमांड आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।