{"_id":"69ea253492536fa8eb0a8dc1","slug":"video-villagers-upset-over-slow-pace-of-mahagram-yojana-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: महाग्राम योजना की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान, उबड़-खाबड़ रास्ते व दिनभर उड़ती धूल से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: महाग्राम योजना की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान, उबड़-खाबड़ रास्ते व दिनभर उड़ती धूल से लोग परेशान
महाग्राम योजना का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है जो ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। हालत यह है कि लंबे समय से गांव की अंदरुनी सड़कें व मेन रोड खोदा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा दिन भर धूल भी उड़ती रहती है जो लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है।
महाग्राम योजना के तहत 77 करोड़ की लागत से गंगवा गांव में नई पेयजल व सीवर लाइन बिछाई जानी है। साथ ही वाटर टैंक, डब्ल्यूटीपी और एक एसटीपी का निर्माण भी किया जाना है। फरवरी 2024 में इस योजना का शिलान्यास किया गया था और मार्च 2025 तक इसे पूरा किया जाना प्रस्तावित था। अब निर्धारित समय से एक साल ऊपर बीत चुका है और अभी तक योजना का काम पूरा नहीं हो सका है।
दुकानदारों का काम हुआ ठप
गांव के मेन रोड पर 100 से ज्यादा दुकानें हैं। महाग्राम योजना व ड्रेनेज लाइन के लिए गांव के मेन रोड को काफी दिनों से खोदा हुआ है। नियमानुसार ठेकेदार को दिनभर पानी का छिड़काव करना चाहिए ताकि धूल न उड़े लेकिन ठेकेदार इस नियम को दरकिनार कर रहा है। हालात यह है कि दिन भर मेन रोड पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इस वजह से दुकानों पर ग्राहकों ने आना काफी कम कर दिया है। ग्राहकों के न आने से उनका कामकाज ठप सा हो गया है।
दिन भर उड़ती धूल से लोग एलर्जी का हो रहे शिकार
स्थानीय लोगों के अनुसार दिन भर उड़ती धूल मिट्टी के कारण लोग एलर्जी का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों का घर से बाहर निकलना भी बंद हो गया है। अब तो लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।