Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Women protested in Hisar waving mobile phones in their hands and said- Government should stop spying on us
{"_id":"67d01f18e95e07fb550803d3","slug":"video-women-protested-in-hisar-waving-mobile-phones-in-their-hands-and-said-government-should-stop-spying-on-us-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में हाथों में मोबाइल लहराते हुए महिलाओं ने किया प्रदर्शन , बोलीं- हमारी जासूसी बंद करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में हाथों में मोबाइल लहराते हुए महिलाओं ने किया प्रदर्शन , बोलीं- हमारी जासूसी बंद करे सरकार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में मोबाइल लेकर विरोध किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार हमारी जासूसी बंद करे। पोषण ट्रेकर एप के जरिए सरकार महिलाओं की जासूसी कर रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर केंद्र व राज्य सरकार की अति महत्वपूर्ण स्कीम आईसीडीएस के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं को कुपोषण व बीमारियों से बचाने का कार्य 1975 से कर रही हैं। मामूली मानदेय में यह कार्य शुरू किया था। स्कीम को लागू हुए लगभग 50 वर्ष हो गए हैं। आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को ना तो पक्का करके नियमित सरकारी कर्मचारी घोषित किया गया है और ना ही सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है।
गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को लागू करके आंगनवाड़ी वर्कर्स पर हेल्पर्स को पक्का किया जाए। जिला प्रधान ने मांग की कि वर्ष 2021-22 की हड़ताल के दौरान 975 टर्मिनेट की गई वर्कर्स व हेल्पर्स, जो बाद में बहाल की गई थी, उनका टर्मिनेशन के समय का वेतन प्रदान किया जाए, लाभार्थियों की ई-केवाईसी करने व फोटो कैप्चर करने के जटिल कार्य पर रोक लगाई जाए, पीएमएमवीवाई के तीन साल के बकाया का भुगतान किया जाए, ऑनलाइन रिचार्ज राशी 500 रुपये प्रति माह प्रदान की जाए, सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स की बीएलओ की ड्यूटी हटाई जाए सहित विभिन्न मांगे हैं। सरकार मोबाइल एप पोषण ट्रेकर को बंद करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।