Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Youth from UP and Rajasthan also came to Hisar to appear for interviews to become peons.
{"_id":"699843d03607e20d6a094004","slug":"video-youth-from-up-and-rajasthan-also-came-to-hisar-to-appear-for-interviews-to-become-peons-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में यूपी ,राजस्थान के युवक भी चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में यूपी ,राजस्थान के युवक भी चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे
हिसार कोर्ट में चपरासी के 20 पदों के लिए चल रहे इंटरव्यू में शुक्रवार को करीब 1300 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। साक्षात्कार देने वालों में हरियाणा के अधिकतर जिलों के अलावा राजस्थान व उत्तरप्रदेश के युवा भी शामिल रहे। सुबह 9 बजे अदालत के गेट खुलने से पहले ही युवा अदालत परिसर के साथ लगते पार्क में एकत्र होना शुरु हो गए थे।
कुल 20 पदों के लिए 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 18 से 42 साल तय की गई है।यह भर्ती 28 जनवरी, 2026 निकाली गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित की गई थी, जबकि इंटरव्यू 17 से 21 फरवरी तक किए जा रहे हैं।
साक्षात्कार देने पहुंचे युवाओं में बीए, एमए ,एमकाम पास उम्मीदवार भी थे। संदीप वर्मा ने बताया कि वह बीए पास है। नौकरी न मिलने के कारण उसने चपरासी के लिए आवेदन किया है। यूपी से आए शुभम ने बताया कि वह बागपत जिले से आया है। राजीव सिंह ने बताया कि राजस्थान के राजगढ़ से आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।