{"_id":"69e8dcf008ce53f14907f698","slug":"video-amar-ujala-organizes-police-dost-program-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: अमर उजाला की ओर से पुलिस दोस्त कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: अमर उजाला की ओर से पुलिस दोस्त कार्यक्रम का आयोजन
शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है। पुलिस से हिचकिचाने की बजाय जरूरत पड़ने पर उससे सहायता लें। पुलिस आपकी हर तरह से मदद करेगी।
वह बुधवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत द हाईट्स स्कूल की नौवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। स्कूल की छात्राओं ने शहर थाना और सदर थाना का दौरा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना। छात्राओं ने एमएचसी रूम, हवालात, एफएसएल यूनिट, रिकार्ड रूम, आईओ रूम का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली को देखा। इस दौरान छात्राओं ने शहर थाना प्रभारी से कई सवाल भी किए, जिनका उन्होंने जवाब दिया।
छात्रा हिमांशी ने पूछा कि हवालात में ही अपराधी को क्यों रखा जाता है। इस पर शहर थाना प्रभारी ने बताया कि जब भी कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाता है। उसका मेडिकल कराया जाता है। इस दौरान उससे पूछताछ के लिए हवालात में रखा जाता है, जिसकी निगरानी संतरी करता है। हवालात में रखने का मकसद पूछताछ करने और वह भाग नहीं जाए, इसलिए रखना होता है। साथ ही अदालत में पेश करने तक उसे हवालात में रखा जाता है। उसके बाद अदालत में पेश किया जाता है। अदालत उसे जमानत देती है या जेल भेजती है, वह अदालत पर निर्भर करता है।
शहर थाना प्रभारी ने कहा कि आज लोगों की उम्र पढ़ने-लिखने की है, इसलिए अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए है। आम जनता की सुरक्षा के लिए डायल 112, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं। यदि आपको या जानकार को कोई परेशानी होती है तो उसके लिए पुलिस की मदद लें। डायल 112 गाड़ी कुछ ही मिनटों में आप तक पहुंच जाएगी। उन्होंने आजकल हो रही साइबर ठगी को लेकर भी जागरूक किया और कहा कि अंजान लिंक पर क्लिक न करें। इससे आपकी जमा पूंजी खाली हो सकती है। सब इंस्पेक्टर किरण ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि आपको कोई गलत टच करता है तो उसका विरोध करें, दबे नहीं। यदि आप विरोध नहीं करेंगे तो ऐसा करने वाले की हिम्मत और ज्यादा बढ़ जाती है।
जागरूकता ही बचाव : विनोद कुमार
सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जागरूकता ही बचाव है। यदि जागरूक है तो अपराध नहीं हो सकता। इसलिए खुद भी जागरूक रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। लड़कियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई हिंसा होती है तो उसका डटकर मुकाबला करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।