{"_id":"6a01c9c95a65c3dfd40596e3","slug":"video-retired-employees-demonstrated-in-the-city-in-support-of-the-municipal-employees-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: रिटायर्ड कर्मचारियों ने नप कर्मियों के समर्थन में शहर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: रिटायर्ड कर्मचारियों ने नप कर्मियों के समर्थन में शहर में किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड की बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रमेश जाखड़ जबकि संचालन सचिव राजबीर राहर ने किया।
बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों के मांग मुद्दों के अतिरिक्त खंड कार्यकारिणी का विस्तार, नगरपालिका हड़ताल का समर्थन तथा समस्या समाधान हेतु कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद झज्जर को ज्ञापन सौंपा गया। राज्य की तरफ से तैयार मांग पत्र पर बैठक में विचार विमर्श हुआ, जिसमें मुख्य रूप से वित्त विधेयक 2025 के निरस्तीकरण, बकाया डीए एरियर का ब्याज सहित भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों की हर तरह की सुविधा बहाल करना, क्रमिक पैंशन वृद्धि, चार श्रम कानूनों को रद्द करने पर चर्चा हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, सेवानिवृत्त की समस्या पहचान कार्यक्रम चलाने, जनगणना में जनगणना अधिकारियों का सहयोग करने, साइबर फ्राड से बचने अनेकों मुद्दों पर सकारात्मक फैसला किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश खेड़ा और राजेंद्र जांगड़ा को कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया गया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पैंशन बहाल करने, किसानों के फसल का बकाया अदा करने नारों के साथ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका की हड़ताल का समर्थन किया और समर्थन पत्र सौंपा। हड़ताल के समर्थन के बाद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रधान रमेश जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद देवेंद्र कुमार से हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को लेकर मिलें। कार्यकारी अधिकारी से बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातें हुई। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मैं आपकी भावनाओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का काम करूंगा।
इस अवसर पर राजबीर राहर, रोहतास, दिलीप रावत, बलबीर सिंह यादव, विष्णु जांगड़ा, रामेश्वर बिरधाना, राजेंद्र जुलाना, रामबीर, नरेश कुमार छिल्लर, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र जांगड़ा, अत्तर सिंह, कैप्टन सतबीर बड़क, जयप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश खेड़ा, भूरेराम, बलबीर सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।