{"_id":"6a4e288ee667d016af028405","slug":"video-jind-chief-secretary-reviews-preparations-for-pm-modis-visit-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का चीफ सेक्रेटरी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का चीफ सेक्रेटरी ने लिया जायजा
हेलिपैड, रेलवे जंक्शन और रैली स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न छोड़ने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे की तैयारियों ने अब अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। इसी क्रम में बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी जींद पहुंचे और विभिन्न स्थलों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जींद पहुंचने पर रेस्ट हाउस में पुलिस ने मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन मैदान का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरने का प्रस्ताव है। यहां सुरक्षा व्यवस्था, हेलिपैड और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।
मुख्य सचिव ने इसके बाद जींद रेलवे जंक्शन पहुंचकर उस स्थल का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा घेरा और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
इसके बाद अनुराग रस्तोगी पिंडारा स्थित नए बस अड्डे के सामने प्रस्तावित रैली स्थल पहुंचे। उन्होंने मंच, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में जींद की उपायुक्त, हिसार मंडल की आयुक्त, जींद के पुलिस अधीक्षक तथा हिसार रेंज के आईजी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के हर पहलू पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।