Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Demand to appoint education officials as observers instead of the District Sports Officer.
{"_id":"6a4e28eef0bffe996503446e","slug":"video-jind-demand-to-appoint-education-officials-as-observers-instead-of-the-district-sports-officer-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जिला खेल अधिकारी की जगह शिक्षा अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जिला खेल अधिकारी की जगह शिक्षा अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर खंड एवं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में जिला खेल अधिकारी के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पहले लघु सचिवालय के बाहर बैठक कर यह निर्णय लिया।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश चहल, कोषाध्यक्ष राम मेहर मलिक और महासचिव भूप सिंह की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा सात जुलाई 2026 को जारी पत्र में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। संगठन का कहना है कि सभी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होती हैं और इनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पूरे वर्ष स्कूलों के शारीरिक शिक्षक तैयार करते हैं। अब तक इन प्रतियोगिताओं का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में होता आया है। ऐसे में जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाने का निर्णय व्यावहारिक नहीं है। एसोसिएशन का तर्क है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से बेहतर तरीके से जुड़े होते हैं, इसलिए वही इस जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकते हैं। एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में आग्रह किया है कि जारी आदेश में संशोधन करते हुए जिला खेल अधिकारी के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी अथवा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाए, ताकि स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का संचालन पूर्व की तरह सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से हो सके। इस अवसर पर सुशील ढांडा समेत अनेक शिक्षक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।