{"_id":"69c0f207dbe577352c0b7610","slug":"video-700-people-participated-in-the-fit-india-carnival-on-its-second-day-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnal: फिट इंडिया कार्निवल के दूसरे दिन 700 लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: फिट इंडिया कार्निवल के दूसरे दिन 700 लोगों ने लिया हिस्सा
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:25 PM IST
Link Copied
साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और फिट इंडिया की ओर से आयोजित फिट इंडिया कार्निवाल का के दूसरे का शुभारंभ संडे ऑन साइकिलिंग के साथ किया गया। जिसमें करीब 700 लोगों के भाग लिया। इसके साथ ही बॉक्सिंग , कुश्ती , फुटबाल , वूसू 1500 व 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद का आयोजन किया गया। जिसमें 1500 मीटर महिलाओं में सिमरन प्रथम व मानवी द्वितीय रहीं। 400 मीटर महिलाओं में विजेता प्रथम व खुशी द्वितीय रहीं। इसी प्रकार 1500 मीटर पुरुषों में हिमांशु प्रथम व लकक्ष द्वितीय रहें और 400 मीटर पुरुषों में लक्ष्मण प्रथम व अरुण द्वितीय रहे। इसके साथ ही लंबी कूद में लकी प्रथम व अनमोल द्वितीय रहे। महिलाओं की लंबी कूद में अदिती प्रथम व श्वेता द्वितीय रहीं। वूसू में महिलाओं की 36 किलो भार वर्ग में अवनी प्रथम व वंशु द्वितीय रही। पुरुषों के 36 किलो भार वर्ग में आयुष प्रथम व मानव द्वितीय रहा। महिलाओं के 45 किलो भार वर्ग में मोनिका प्रथम व दिशा द्वितीय रही। 48 किलो भार वर्ग में अंजली प्रथम व अंजली करनाल द्वितीय रही। महिलाओं की 48 किलो भार वर्ग में पवनी प्रथम व रिया द्वितीय रही। महिलाओं की 52 किलो भार वर्ग में शाक्षी प्रथम व नैना द्वितीय रही। वहीं बाक्सिंग में मिश्ती , सीया , हर्ष , रघु, तनमेय , प्रतीक प्रथम स्थान पर रहे और तिना , रियांशु , लक्ष्य, अनुज, अभी और हरमन द्वितीय स्थान पर रहे। सभी प्रतियोगिताओं में केवल प्रथम व द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों को ही इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों ने योग, जुम्बा, रस्साकशी और वेटलिफ्टिंग में भाग लिया। कार्निवल में लोगों ने रिंग फेंक कर इनाम भी जीते और वेटलिफ्टिंग कर के अपनी ताकत का भी परिचय दिया। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि कार्निवल के दूसरे दिन विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें साइकिलिंग, जुम्बा, बॉक्सिंग, रेसलिंग, एथलेटिक्स, रस्साकशी एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इनके माध्यम से प्रतिभागियों में शारीरिक सुदृढ़ता, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिला। उक्त स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा, जो इस आयोजन की सफलता का प्रतीक है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना एवं फिट इंडिया अभियान के तहत स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।