सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Grandson shoots grandfather dead over a land dispute.

जमीन विवाद में पोते ने दादा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:56 PM IST
Grandson shoots grandfather dead over a land dispute.
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। जमीनी विवाद की लेकर जिले के बड़ा गांव में एक पोते ने अपने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब मृतक 70 वर्षीय दर्शन सिंह अपने घर पर मौजूद थे। आरोपी पोते ने घर में घुसकर उन पर नजदीक से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घर में घुसकर मारी गोली, संभलने का भी नहीं मिला मौका जानकारी के अनुसार मृतक दर्शन सिंह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनका पोता सोनू वहां पहुंचा और कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग बेहद नजदीक से की गई, जिसके कारण उन्हें बचने या किसी प्रकार का प्रतिरोध करने का अवसर नहीं मिला। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई। बेटी को फोन पर मिली हत्या की सूचना मृतक की बड़ी बेटी नारो ने बताया कि वह मंगलपुर में अपनी ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके पिता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत बड़ा गांव पहुंची। घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। जमीन के बंटवारे को लेकर बढ़ी थी रंजिश परिजनों के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। नारो ने बताया कि उसकी मां के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन थी, जबकि शेष जमीन उसके पिता दर्शन सिंह के नाम दर्ज थी। पहले दर्शन सिंह ने एक हल्फनामा तैयार किया हुआ था। बाद में बड़े बेटे की मृत्यु होने के बाद उसकी पत्नी और बेटों को जमीन के हिस्से के बदले धनराशि भी दे दी गई थी। बताया गया कि बाद में दर्शन सिंह ने पूर्व में किए गए हल्फनामे को निरस्त कर दिया और करीब पांच एकड़ जमीन को सभी वारिसों में बराबर-बराबर बांटने का निर्णय लिया। आरोप है कि इसी फैसले से पोता सोनू नाराज चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बाइक छोड़कर हुआ फरार हत्या के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह बाद में बुढाखेड़ा क्षेत्र तक पहुंचा और वहां अपनी बाइक छोड़कर किसी अन्य माध्यम से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष चार टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीरा नगर काउंसिल के प्रधान बने धर्मपाल चुग

लखनऊ: मोहर्रम पर लखनऊ की दरिया वाली मस्जिद से 'अलम-ए-फातेह फुरात का जुलूस निकला

25 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में 1100 मीटर की महाध्वजा यात्रा की तैयारी शुरू

Ujjain News: शर्मनाक हरकत करने वाला बीएलओ और चार आरोपी गिरफ्तार, फरार चल रहे शख्स को तलाश रही पुलिस

25 Jun 2026

Ujjain News: निर्जला एकादशी पर वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा श्री महाकाल, शीष पर भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन

25 Jun 2026
विज्ञापन

बहराइच: पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली, एक फरार

25 Jun 2026

आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मॉकड्रिल

25 Jun 2026
विज्ञापन

एनसीसी छात्राओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, घोष वादन के साथ प्रस्तुत की सलामी एवं परेड

25 Jun 2026

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

24 Jun 2026

जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने किया छपरा टांडा कला पौधशाला का औचक निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

24 Jun 2026

शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू

24 Jun 2026

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

24 Jun 2026

बबीता पांडे गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें

24 Jun 2026

VIDEO: एनओसी लेकर टीटीजेड में 15 साल पुराने वाहन दाैड़ाने वालों पर होगी एफआईआर, स्मार्ट सिटी के कैमरों से रखी जा रही नजर

24 Jun 2026

कानपुर: मेहंदी के जुलूस में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

24 Jun 2026

कर्णप्रयाग प्रकरण: जांच हरिद्वार भेजे जाने पर यूकेडी ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

24 Jun 2026

जालौन: अवैध कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सात कोचिंग संस्थान सीज

24 Jun 2026

Damoh News: थप्पड़ का बदला लेने चार युवकों ने रची हत्या की साजिश, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार

24 Jun 2026

अंबाला कैंट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक, कंडेक्टर ने किया RTA टीम पर हमला, पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed