{"_id":"67d29955e1f911553a063d08","slug":"video-holi-worship-and-holika-dahan-organized-in-karnal-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में होली पूजन और होलिका दहन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में होली पूजन और होलिका दहन का आयोजन
करनाल में गुरुवार को होली के पावन अवसर पर शहरभर में होली पूजन किया गया। महिलाओं ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर परंपरागत तरीके से होली का पूजन किया। पूजा के दौरान सबसे पहले होली को ड्राई फ्रूट्स और नारियल की कंडी चढ़ाई गई, जिसे बाद में बच्चों के गले में पहनाया गया।
इस खास मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर होलिका पूजन किया और अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना की। पूजन के बाद महिलाओं ने कच्चे सूत के धागे से होलिका की परिक्रमा भी की।
होलिका दहन भद्राकाल के बाद देर रात 11:30 बजे संपन्न किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों जैसे माता बसंती गामड़ी, सदर बाजार, कलंदरी गेट, अर्जुन नगर, जुमला गेट, सेक्टर 12-13, शिव कॉलोनी और प्रेम नगर में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।