{"_id":"6a68b19cd0e85cb3d406d5fe","slug":"video-nilokheri-defeated-the-nissing-team-in-a-tough-under-19-volleyball-match-in-karnal-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: वाॅलीबाॅल के अंडर 19 कड़े मुकाबले में नीलोखेड़ी ने निसिंग की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: वाॅलीबाॅल के अंडर 19 कड़े मुकाबले में नीलोखेड़ी ने निसिंग की टीम को हराया
करनाल। कर्ण स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरतीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले। इस दाैरान तीन आयु वर्ग अंडर 19, 17 व 14 आयु वर्ग में खिलाड़ियों में सरकारी व निजि स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में नीलोखेड़ी की टीम ने निसिंग की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में निसिंग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर नीलोखेड़ी की टीम को मात देकर बराबर की टक्कर दी। इस जीत के बाद खिलाड़ियों का कहना था कि हमनें अंडर 19 की हार का बदला अंडर 17 आयु वर्ग मुकाबले में जीतकर लिया है। अंडर 14 आयु वर्ग के मुकाबले में असंध की टीम ने निसिंग की टीम को करारी शिकस्त देकर उनके जश्न को फीका कर दिया। खिलाड़ियों का कहना था कि वाॅलीबाॅल कोर्ट में रबड़ मैट के फटे होने के कारण उन्हें ज्यादा दिक्कत रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।