Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Contract workers of PGI Rohtak have set up camp at a theme park in Kurukshetra, and Chaduni has also come out in support of them
{"_id":"693d33257ecad79ca108f9ff","slug":"video-contract-workers-of-pgi-rohtak-have-set-up-camp-at-a-theme-park-in-kurukshetra-and-chaduni-has-also-come-out-in-support-of-them-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीजीआई रोहतक के ठेका कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र में थीम पार्क में डाला पड़ाव, चढूनी भी समर्थन में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई रोहतक के ठेका कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र में थीम पार्क में डाला पड़ाव, चढूनी भी समर्थन में आए
पीजीआई रोहतक के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अब थीम पार्क में पड़ाव डाल दिया है, जहां भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी उनके समर्थन में उतर आए। धरना स्थल पर पहुंचे चढूनी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है और सरकार इन मांगों को मानने की बजाए लठ के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार को कर्मचारियों के इस संघर्ष व मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द मांगें पूरी करें। सरकार ने कर्मचारियों पर इस तरह दबाव जारी रखा तो यूनियन भी कड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी।
उधर कर्मचारी यूनियन के प्रधान अभिषेक की अगुवाई में कर्मचारियों ने रात भर यहीं पर धरना रखा तो गहरा रोष भी जताया। महेश कुमार, अमित व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यूनियन प्रधान अभिषेक सहित सभी को पुलिस ने देर रात रिहा कर दिया था तो उन्हें इसी जगह पर अपना धरना देने को कहा, जिसके बाद यहां पड़ाव डाल दिया है। अब जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक यह पड़ाव जारी रहेगा।
दो जून से हड़ताल पर लेकिन सरकार गंभीर नहीं : अभिषेक
यूनियन प्रधान अभिषेक ने कहा कि उनकी मांग ठेकेदार से हटाकर एचकेआरएन में लिए जाने की है, जिसके लिए दो जून से हड़ताल कर रहे हैं। रोहतक से चंडीगढ़ के लिए पैदल यात्रा 26 सितंबर को शुरू की थी तो 29 सितंबर को उन्हें करनाल में रोक लिया गया, जहां पर कोई समाधान नहीं हुआ तो दो दिन पहले वे कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वे सीएम आवास पर शांतिपूर्ण रोष जता रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया तो मारपीट तक की। यह सरकार की तानाशाही है, जिससे कर्मचारी कमजोर पड़ने वाले नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।