{"_id":"69b3c1151dd56b858a0aa687","slug":"video-congress-demands-reduction-in-taxes-on-petrol-and-diesel-and-cheaper-cylinders-in-narnaul-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने और सिलेंडर सस्ता करने की कांग्रेस ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने और सिलेंडर सस्ता करने की कांग्रेस ने की मांग
महिला कांग्रेस नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि महंगाई आज देश का सबसे बड़ा जनमुद्दा बन चुका है और कांग्रेस इसे सड़क से संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि महंगाई आज आम नागरिक की सबसे बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ठोस कदम उठाने में असफल रही है।
डॉक्टर राजवती ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी इस मुद्दे को लगातार उठा रही हैं। उसी कड़ी में जिले स्तर पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियां महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
उन्होंने ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस सिलेंडर के महंगे होने तथा खाद्य तेल, दाल और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम परिवारों की कमर टूट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियां महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए अत्यधिक करों में तत्काल कटौती की जाए, रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी नीति लागू की जाए। साथ ही महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने और गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था को सुचारू बनाने की भी मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।