बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Expired fire extinguishers from the Mini-Secretariat have been sent for refilling; the issue was raised during an inspection of the grievance redressal camp.

नारनौल के लघु सचिवालय के एक्सपायर अग्निशमन यंत्रों को भेजा रिफिल कराने समाधान शिविर की पड़ताल के दौरान उठाया था मुद्दा

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:13 PM IST
Expired fire extinguishers from the Mini-Secretariat have been sent for refilling; the issue was raised during an inspection of the grievance redressal camp.
इससे पूर्व 2025 में सर्दियों के दौरान भी पाए गए थे एक्सपायर संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। जिले वासियों के लिए सरकार की प्रत्येक योजनाओं को धरातल पर उतारने से लेकर उनकी छोटी से छोटी जरूरतों व सुरक्षा का ध्यान रखने वाला प्रशासन ही अपनी सुरक्षा के प्रति भी लापरवाह हो सकता है, ये बात समझ से परे है। हालांकि भूलवश ऐसा हो भी जाए तो समझ में आता है, लेकिन एक ही गलती लगातार दो बार हो जाए तो प्रतीत होता है कि प्रशासन की नींद भी चेताने से ही खुलती है। इस साल 25 जून को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की पड़ताल के दौरान परिसर में लगे सभी अग्नि शमन यंत्र पर नजर डाली गई तो वे सभी मार्च माह में ही एक्सपायर पाए गए। जबकि इस बात से अनजान प्रशासनिक अधिकारी तीन माह से नींद में सोए रहे, जबकि लघु सचिवालय में प्रतिदिन हजारों की तादाद में आमजन से लेकर अधिकारी व कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में यदि आगजनी की कोई घटना घट जाती तो इसकी जिम्मेदारी क्या जिम्मेदार उठाते, ये सोचने वाली बात है। प्रमुखता से उठाया था मुद्दा: इस संबंध में 26 जून को अमर उजाला के अंक में प्रकाशित समाधान के आश्वासनों के बीच अटके फरियादी शीर्षक नामक समाचार में इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया था। इसी का ही परिणाम है कि अब अधिकारी ने सभी एक्सपायर अग्नि शमन यंत्रों को रिफिल कराने के लिए भेज दिया है। बॉक्स: गौरतलब है कि मई 2024 में लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर बने एनआईसी व आबकारी विभाग के कार्यालय में आग लग गई थी। प्रथम दृष्टया में आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई गई थी। आग लगने के बाद दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इससे पहले एनआईसी कार्यालय का सारा सामान लगभग जलकर राख हो चुका था। वर्जन: सारे यंत्र मार्च में एक्सपायर हो चुके थे, ऐसे में उन सभी को रिफिल करवाने के बारे में लिखा गया था। दो से तीन दिन में सभी अग्निशमन यंत्र रिफिल होकर आ जाएंगे। जिसके बाद उन्हें वापस उनके स्थान पर लगाया जाएगा। डॉ. मंगल सेन, नगराधीश, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला असर: लखनऊ में बंद हुई भूजल की बर्बादी, स्थानीय नागरिकों ने अखबार का किया धन्यवाद

24 Jul 2026

Damoh: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश, पिकअप से टोचन कर देते थे वारदात को अंजाम; दो आरोपी गिरफ्तार

24 Jul 2026

पांच महीने से मलबा नहीं हटने पर दो कमरों का निर्माण रुका

24 Jul 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में गरजे सपाई, आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन

24 Jul 2026

पुलिस लाइन में टेबल टेनिस प्रतियोगिता

24 Jul 2026
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित 98 कांग्रेसी हिरासत में, रिहा

24 Jul 2026

मीरी-पीरी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सजा धार्मिक समागम

24 Jul 2026
विज्ञापन

66021 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद पांच सेमी कम हुआ गंगा का जल स्तर

24 Jul 2026

कांवड़ मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल

24 Jul 2026

मांगों को लेकर तराई किसान संगठन का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2026

ठाकुरद्वारा में भाजपा का बूथ सम्मेलन, संगठन मजबूती पर दिया जोर

24 Jul 2026

तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

24 Jul 2026

यूपी में एक जिला ऐसा भी, बीमार कंधों पर तो बच्चे दो घंटे पैदल चलकर पहुंचते स्कूल, नहीं हो रहे युवाओं के रिश्ते

24 Jul 2026

फतेहाबाद में डिस्पोजल टैंक निर्माण को लेकर फिर विवाद, ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तान की जमीन बताकर रुकवाया काम

24 Jul 2026

टीईटी विशेष परीक्षा के आदेश के बाद भी अंबेडकरनगर में शिक्षकों की नाराजगी बरकरार

24 Jul 2026

कानपुर: बिठूर में दो शिव मंदिरों में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमाएं खंडित

24 Jul 2026

जालौन: कदौरा में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

24 Jul 2026

कानपुर के बिल्हौर में लापरवाह व्यवस्था, सुबह साढ़े आठ बजे ताले में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

24 Jul 2026

Shimla Airport News: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर एंटी-हाईजैकिंग मॉक ड्रिल, अपहरण जैसी आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

24 Jul 2026

Shimla Crime: शिमला पुलिस का अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, दो मामलों में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

24 Jul 2026

Weather: मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें! राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

24 Jul 2026

फिरोजपुर के हुसैनीवाला शहीदी स्मारक का हो रहा सौंदर्यीकरण, 28 सितंबर तक होगा तैयार

फिरोजपुर में धुस्सी बांध की हालत खस्ता, सतलुज का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

Bhagalpur के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सावन में दो-लेयर बैरिकेडिंग का इंतजाम

24 Jul 2026

पेपर लीक मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला, अरुण चतुर्वेदी बोले- युवाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस

24 Jul 2026

Rajasthan: विवादित टिप्पणी के बाद खाटूश्यामजी पहुंचे किरीट भाई, बाबा श्याम से मांगी माफी

24 Jul 2026

Dindori Hospital: मिनरल वाटर की बोतल से नाबालिग का इलाज! वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

24 Jul 2026

Chhattisgarh: कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने साधा निशाना

24 Jul 2026

कानपुर: बिठूर में बदहाली का शिकार श्रद्धालुओं का सामुदायिक शौचालय

24 Jul 2026

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का पंचामृत से अभिषेक के बाद किया गया दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed